नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा में योगदान देने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित

 - नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा में योगदान देने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित


- 

- विवेक अग्रवाल

- 

उदयपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर आर.के. सर्कल स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित ‘रमो गरबा महोत्सव’ के तहत ‘शक्ति अवॉड्र्स’ समारोह हुआ। डॉ. बलदीप शर्मा की ओर से आयोजित इस समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित इस आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की अध्यक्षाओं, पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन शर्मा वुमेन्स हेल्थ फिजियोथेरेपी क्लिनिक की निदेशक एवं समाजसेविका डॉ. बलदीप शर्मा ने किया। इसका उद्देश्य समाजहित में निरंतर कार्य कर रहे संगठनों के प्रयासों को पहचान देना और उनके सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

दीपक शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पिंकी मंडावत उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों का सम्मान करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन सेवा कार्यों को पहचान दिलाने के साथ ही समाजहित में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने डॉ. बलदीप शर्मा की पहल को समाज के लिए सकारात्मक और प्रशंसनीय कदम बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने