रक्तदान से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं हिंदू युवा वाहिनी के शिविर में 62 यूनिट रक्तदान
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l 1 अक्टूबर।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा लहुराबीर स्थित आईएमए ब्लड बैंक के हॉल में आयोजित बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ शिविर में कुल 62 यूनिट रक्तदान किया गया बड़ी संख्या में युवाओं एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाराणसी की प्रथम नागरिक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या जी तथा विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ. सत्यनारायण संखवार जी एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन उपस्थित रहे रक्तदान शिविर प्रारंभ होने से पूर्व मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी भास्कर तिवारी मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता सोनी एवं जिला अध्यक्ष वाराणसी समर बहादुर सिंह द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया शिविर का विशेष आकर्षण हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रवक्ता एवं साधना फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य का 234वां रक्तदान रहा नियमित एवं निरंतर रक्तदान के माध्यम से उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संदेश दिया शिविर में राजू सोनी अभिषेक राय विशाल शुक्ला मिथुन विश्वकर्मा आकाश यादव अंकित पांडे राजन मौर्य गोलू कुमार शिव सोनकर दीपक राय रितिक मौर्य अरुण मौर्य वारिस अहमद इंद्रदेव सिंह सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया इस अवसर पर सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह रहा कि रक्त का कोई धर्म नहीं होता रक्त केवल जीवन बचाता है शिविर में हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में सहभागिता की और सामाजिक सौहार्द एवं इंसानियत की मिसाल पेश की कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब किसी जरूरतमंद की जान बचाने की बात आती है तब जाति धर्म और संप्रदाय की सीमाएं पीछे छूट जाती हैं और मानवता सबसे ऊपर होती है कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया तथा कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है हिंदू युवा वाहिनी एवं सहयोगी संस्था साधना फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं अतिथियों चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
