डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी संयुक्त चेकिंग के दौरान संपूर्ण क्रांति ट्रेन में संदिग्ध व्यक्ति के पास बैग में मिला 43 लाख रूपये

 डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी संयुक्त चेकिंग के दौरान संपूर्ण क्रांति ट्रेन में संदिग्ध व्यक्ति के पास बैग में मिला 43 लाख रूपये





डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन कोलंची पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा व वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के द्वारा रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू व अनीता कुमारी प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के निर्देशन में संयुक्त टीम के उप निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जीआरपी डीडीयू एवं आरपीएफ डीडीयू की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु किया जा रहा था कि समय करीब 22.28 बजे रे. स्टे. डीडीयू के पीएफ नं. 3 पर आयी ट्रेन नं. 12393 सम्पूर्ण क्रान्ति एक्स. को चेक किया गया तो उक्त ट्रेन के जनरल कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति एक अदद काले रंग का बैग लिये हुये मिला जिसने अपना नाम आलोक कुमार साह पुत्र वकिल साह निवासी मकरेदपुर थाना गायघाट जिला मुज्जफरपुर राज्य बिहार उम्र 23 मो.नं. 7482870932 बताया उक्त व्यक्ति के लिये हुए बैग को चेक किया गया तो उसके पास से एक अदद पिड्डू बैग में रखा कुल नगद 43,00,000/-रू0 (तैंतालिस लाख रुपये) बरामद हुआ उक्त बरामद हुए रुपयों के बारे में पूछा गया तो उक्त व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे सका बरामद रुपयो के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर सका बरामद हुये रुपयों के बारे में आयकर विभाग वाराणसी को विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया आयकर विभाग की टीम थाना उपस्थित आयी है, पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति आलोक उपरोक्त व बरामद रुपयो को आयकर टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्दगी में दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने