- 25-26 अक्टूबर को होंगे विशेष आयोजन
-
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। धर्म प्रभावना समिति महामंत्री प्रकाश अखावत एवं मीडिया प्रभारी रमेश वैद ने बताया कि चातुर्मास समिति के अनुसार आगामी 25 एवं 26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य छत्तीस विधान का संगीतमय आयोजन होगा। वहीं 26 अक्टूबर को मुनि श्री 108 अरहसागर महाराज एवं मुनि श्री 108 सुहित सागर महाराज का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया जाएगा। सायंकालीन बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने एवं असीम पुण्य का संचय करने का आह्वान किया। शाम 6.30 बजे गुरु भक्ति का आयोजन हुआ। इसके बाद छहढाला जी का प्रवचन एवं आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम की जानकारी पंडित भुवनेश शास्त्री, उदयपुर ने दी।
पंडित भुवनेश शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर धर्म प्रभावना समिति अध्यक्ष कुंथुकुमार जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया, प्रकाश अखावत, राजेंद्र अखावत, शशिकांत शाह, कैलाश गंगवाल, सुमत प्रकाश बालावत, प्रमोद ठोलिया, नरेंद्र टाया, जगदीश जैन, जिनेंद्र गंगावत, नेमीचंद पटवारी, जिनेंद्र मेडिसेंड, जितेंद्र, रोशनलाल अखावत, मनोहरलाल गंगावत, अनिल मेहता, अभिषेक, मानमल गंगावत सहित अनेक श्रावक उपस्थित रहे। मातृशक्ति में अर्चना पटवारी, ज्योति अखावत, सर्वेश जैन, निर्मला गंगावत, मंजू गंगावत, मंजू शाह, संगीत दवारा, कीर्ति एवं कल्पना गंगावत सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने धर्मलाभ लिया।
