सेवा सप्ताह-2026 के तहत लायन्स क्लब जयपुर द्वारा बधिर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*--

 *सेवा सप्ताह-2026 के तहत लायन्स क्लब जयपुर द्वारा बधिर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*--


कैलाश चंद्र कौशिक


जयपुर। सेवा सप्ताह-2026 के अन्तर्गत लायन्स क्लब मालवीय नगर जयपुर द्वारा राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में बधिर बच्चों के लिए शांति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शांति विषय पर सुंदर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नकद प्रोत्साहन राशि लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, कॉर्डिनेटर लायन अजय सक्सैना, सेक्रेटरी लायन रोहित जॉली, आरसी लायन उपमा सारस्वत, जेडसी लायन वीनू निहालानी ने प्रदान की।

प्रतियोगिता के दौरान लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों की कला की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक रामस्वरूप कुम्हार रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने