*नीमकाथाना नगर पालिका सभागार में (सेवा सेतु शिविर ,2026)में पहुंचे वार्ड नंबर 11 के वार्ड वासी पेयजल की समस्या से पीड़ित*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र कि आवाज, राजस्थान
नगरपालिका नीम का थाना के नवनिर्मित वार्ड संख्या 11 हीरानगर निवासी पेयजल की समस्या से पिछले एक वर्ष से जूझ रहे हैं ।संबंधित विभाग और प्रशासन उनकी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं देता है ।इस समस्या से पीड़ित वार्ड वासी आज एईएन कार्यालय (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग)नीम का थाना गए । कार्यालय में ज्ञापन दिए जाने के बाद और अपनी समस्या से अवगत कराने के पश्चात वहां से *सेवा सेतु शिविर 2026* नीमकाथाना नगर पालिका कार्यालय सभागार में नीम का थाना नगर पालिका सभापति और उपसभापति की उपस्थिति में आवेदन दिया गया,उसके बाद सभापति ने आए हुए समस्त महिलाओं और पुरुषों सहित अन्य वार्ड वासी उपस्थित जनों के सामने कहा कि मुझे आवेदन देने के बाद आप ई ओ कार्यालय में जहां पर कैंप (शिविर ) सभागार में आयोजित हो रहा है ,वहां और लेकर जाओ उसके पश्चात समस्त वार्ड नंबर 11 के निवासी गण सभी ,सेवा सेतु शिविर 2026, के सभागार में पहुंचे और वहां पर जाकर वर्तमान ईओ रणजीत सिंह को ज्ञापन दिया गया वहां पर समस्त नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे ।
अधिशासी अधिकारी नीम का थाना एवं शिविर प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। *सेवा सेतु शिविर 2026* में सभागार (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) की अधिकारी (महिला) शिविर में उपस्थित थे । और उन्होंने आए हुए वार्ड वासियों की समस्याएं जानी और उन्होंने उनकी समस्या का निराकरण,उन्हें एक दिन में उनकी समस्या का निराकरण होने का सुनिश्चित किया।
इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, महेश मैगोतिया ने भी आए हुए वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि आपकी इस समस्या का समाधान एक दिन में कर दिया जाएगा।
