इग्नू के विभिन्न पाठ्यकर्मों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर
लक्ष्मणगढ़ ; इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई सत्र 2026 में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा (समेस्टर आधारित एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोडकर) मे प्रवेश लेने हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 2312 के समन्वयक डॉ जितेंद्र कांटिया ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ इग्नू के विभिन्न रोजगार उन्मुख सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा, डिग्री आदि कोर्स कर सकते हैं।
नईं शिक्षा निति के तहत भारत सरकार द्वारा एक साथ दो डिग्री करने को मान्यता दी गई है, जिसमे आप अपनी नियमित डिग्री के साथ एक डिग्री/डिप्लोमा इत्यादि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय द्वारा कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक ignouadmission.samarth. edu.in व www.ignou.ac.in पर विजिट कर सकते हैं
