*यूडीएच मंत्री राजस्थान सरकार के घर में अति मतभेद या राजनीति करने का तरीका/सत्ता मोह*
*श्रीमाधोपुर में पंचायती राज चुनाव 2022 में भाजपा पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)
स्वायत शासन मंत्री राजस्थान सरकार जावर सिंह खर्रा के सुपुत्र भाजपा से बगावत करनिर्दलीय अब प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे (*बड़ा बेटा व भाई की पत्नी*) मंत्री खर्रा की पत्नी व छोटा बेटा भी मैदान में, पंचायत समिति सदस्य का पर्चा भरा। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए आखिरी दिन शुक्रवार को 69अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए।कुल 105नामांकन दाखिल हो चुके हैं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी ने वार्ड -17और छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा ने वार्ड नम्बर -20से भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा वार्ड नम्बर -19से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर चुके हैं। वहीं, मंत्री के छोटे भाई महावीर सिंह खर्रा की पत्नी प्रतिमा ने जिला परिषद के वार्ड नम्बर -23 से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया है।इस तरह परिवार के चार सदस्य चुनाव मैदान में हैं। मत्री खर्रा की पत्नी शांति देवी लगातार दूसरी बार पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रही है। पिछले चुनाव में वे जीती थी। वहीं,भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा पहली बार पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।ऐसे में शांति देवी की उम्मीदवारी को प्रधान पद की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले चुनाव में वे सदस्य चुनी गई थी, लेकिन कांग्रेस की रामकोरी यादव प्रधान बनी थी।



