(1) अबकी बार नवरात्र में सप्तमी तिथि वृद्धि तिथि हो जाने से दुर्गाष्टमी दिनांक 19-10-2026 वार सोमवार को मनायी जायेगी।
इस दिन अष्टमी 10 बज. 52 मिनट तक है।
(2.) शारदीय नवरात्र समाप्त होगें - महानवमी दिनांक 20-10-2026 वार मंगलवार । इस दिन नवमी तिथि 12 बज - 51 मि0 तक है उसके बाद दशमी तिथि आजायेगी ।
(3.) विजया दशमी→
दिनांक 20-10- 2026 वार मंगलवार को है।
विजया दशमी पर्व का निर्णय:-
इस वर्ष आश्विन शुक्ल दशमी तिथि का प्रारम्भ 20 अक्टूबर को दोपहर 12.51 बजे से तथा समाप्ति 21 अक्टूबर को दोपहर बाद 2-12 बजे होगी। इन दिनों अपराह्न काल का समय दोपहर 12 से 3-35 बजे तक रहेगा । यहाँ ज्ञात रहे कि दशमी तिथि यहाँ दोनो दिन ही अपराह्न (पहले दिन पूर्ण व दूसरे दिन आंशिक अपराह्न ) में विद्यमान रहेगी किन्तु श्रवण नक्षत्र केवल पहले दिन ही अपराह्न काल में रहेगा। अत: विजया दशमी का पर्व पहले दिन 20 अक्टूबर, मंगलवार को ही मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा।
(4.) इस माह में एकादशी का पर्व (व्रत) दिनांक 22-10- 2026 वार गुरुवार का है इस एकादशी का नाम पांपा कुशा एकादशी है।
(5.) इस माह में शरद् पूर्णिमा व चांद पूर्णिमा व्रत दिनांक 25-10-2026 वार रविवार का है। इस दिन रात्री को ठाकुर जी को खीर का भोग लगाया जायेगा। रात्री को चंद्रमा की किरणों से खीर में अमृत भरेगा और रात्री 12:00 बजे प्रसाद लगेगा।
(6.) इस माह सत्यव्रत, कार्तिक स्नान प्रारम्भ, श्री वाल्मीकि जयंती, जैन ओली पूर्ण व मेला सालासर - दिनांक 26-10- 2026 बार सोमवार को है !
