जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ ने पत्रकारों के हमले के खिलाफ डॉक्टर पर करवाई करने का किया स्वागत, हर्ष व्यक्त, दिया साधुवाद

 जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ ने पत्रकारों के हमले के खिलाफ डॉक्टर पर करवाई करने का किया स्वागत, हर्ष व्यक्त, दिया साधुवाद



खगड़िया (बिहार)


पत्रकारों की एकता एकजूटता संघर्ष धैर्य साहस शांति आंदोलन का हुई जीत

 


डॉ उदय शंकर भगत 

खगड़िया। सहरसा में प्रभात खबर के पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने पर सरकार एवं विभाग द्वारा तीन डॉक्टरों पर त्वरित कार्रवाई करने हटाने स्थानांतरित करने मुख्यालय प्रति नियुक्त करने पर जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के संरक्षक सह ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन ऐम्पा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने विभाग के उक्त निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है तथा हर्ष व्यक्त किया तथा पत्रकारों की एकता एकजुट संघर्ष आंदोलन का जीत बताया

यादव ने कहा कि सहरसा सदर अस्पताल के मामले में डॉक्टर स्क आजाद डॉक्टर रोशन लाल डॉक्टर सिंपी कुमारी पर कार्रवाई की गई अस्पताल से हटाया गया उक्त निर्णय को स्वागत करते हुए विभाग एवं सरकार को साधुवाद दिया तथा हर्ष व्यक्त किया यादव ने कहा कि उक्त घटना को सबों ने मुक्त कंठ से निंदनीय बताया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करार दिया यादव ने कहा कि जहां एक ओर सरकार पत्रकारों को सम्मान करती है वहीं दूसरे ओर तथा कथित ऐसे लोग अपमानित करने से बाज नहीं आते हालांकि पत्रकारों को भी अपनी गरिमा मर्यादा सुचिता कर्तव्य समझने की जरूरत है यादवने जबरदस्ती बाइट लेने के बजाय समस्या परक समाचार आंदोलन आत्मक समाचार प्रशासनिक समाचार जनहित का समाचार को संकलन करने की महत्व पर बल दिया

 यादव ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमला झूठा मुकदमा फर्जी मुकदमा समाप्त करने हत्या पर रोक लगाने की सरकार से मांग किया उन्होंने पत्रकारों से एकता धैर्य साहस शांति बनाए रखने का अपील किया इधर जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमलेश कुमार विक्रमादित्य जन्मेजय कुमार मधुबाला नीरज कुमार सुनील कुमार देव जी शुभम चौहान आर्यन कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने