नल जल पानी टंकी ऑपरेटर संघ का आमरण अनशन के 33वां दिन हुई त्याग एकता आंदोलन की जीत किया हर्ष व्यक्त दी बधाई

 नल जल पानी टंकी ऑपरेटर संघ का आमरण अनशन के 33वां दिन हुई त्याग एकता आंदोलन की जीत किया हर्ष व्यक्त दी बधाई




6 सूत्री मांग हुआ पूरा सरकार द्वारा मिला लिखित आश्वासन खुशी का माहौल व्याप्त


नल जल अनुरक्षक के सहभागिता सहयोग संघर्ष से मिली जीत के बाद पूरे बिहार में निकाली जाएगी धन्यवाद साधुवाद यात्रा



डॉ उदय शंकर भगत 

अलौली। नल जल पानी टंकी ऑपरेटर संघ के प्रदेश संरक्षक किरण देव यादव ने नल जल पानी टंकी ऑपरेटर संघ का इमरान अनशन के 33वां दिन त्याग संघर्ष सहभागिता सहयोग एकता आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं एवं साधुवाद धन्यवाद दिया है 

यादव ने कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में हुई आंदोलन के जीत के बाद पूरे बिहार में धन्यवाद साधुवाद आभार यात्रा निकली जाएगी

श्री यादव ने कहा कि आंदोलन के जीत से अनुरक्षण ऑपरेटर के बीच पूरे बिहार में खुशी का माहौल है हर्ष व्याप्त है आंदोलन की जीत की खबर सुनते ही चहुंओर खुशी की लहर दौड़ गई अबीर गुलाल से माहौल रंगीन हो गई वहीं पुषपमाला अंग वस्त्र से गणेश चौधरी को सम्मानित किया गया प्रदेश संरक्षक किरण देव यादव ने कहा कि संघ के 10 सूत्री मांगों में 6 सूत्री मांग पूरा करने का सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है 

 यादव ने कहा कि नलजल ऑपरेटर 24 घंटा इमरजेंसी ड्यूटी करते है किसी भी पर्व त्यौहार का छुट्टी नहीं है। बावजूद इसके विगत 18 महीना से लेकर 5 वर्षों तक मानदेय लंबित है ऑपरेटर को जीवन रक्षक कीट भी नसीब नहीं है जिसके कारण कई ऑपरेटर को करंट लगने से मौत हो चुकी है आश्रितों को ना ही मुआवजा मिलती है ना ही अनुकंपा का लाभ के तहत उक्त पद पर नियुक्ति होती है भूमि दाता ठगा महसूस कर रहा है भूमि दाता के नाम बोर्ड लगाने एवं स्थाई नियुक्ति करने सरकारी कर्मी का दर्जा देने न्यूनतम मजदूरी के तहत 26000 रुपए मासिक मानदेय देने अनुकंपा का लाभ देने 50 लाख रुपए का जीवन बीमा करने पीएचइडी विभाग से नल जल योजना को संबद्धता देने एवं ऑपरेटर को नियमित भुगतान विभाग के द्वारा करने की जरूरत है यादव ने संगठन के मजबूती एकता एकजूटता और संघर्ष पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आगामी रणनीति पर निर्णय लिया यादव ने कहा कि नगर पंचायत के ऑपरेटर आज ना घर का है ना घाट का ठेकेदार एवं चेयरमैन मानदेय भुगतान करने को लेकर अपना पल्ला झाड़ रहा है आखिर ऑपरेटर कहां जाए यक्ष प्रश्न बना हुआ है 

संरक्षक किरण देव यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा लिखित आश्वासन तो मिला है देखें कब तक धरातल पर पूरा लागू होती है यह समय के गर्भ में है। फिलवक्त सभी अनुरक्षक को बहुत-बहुत बधाई इधर मुन्ना पोदार अनिल राजा रमंजय कुमार ने भी हर्ष व्यक्त किया संघ के जीत पर अलौली खगड़िया में भी खुशी का माहौल व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने