*युवा पीढ़ी में संस्कार और रचनात्मकता बढ़ाती है स्काउटिंग- वैद्य शंभू दयाल शर्मा*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ रींगस का 35वाँ वार्षिक अधिवेशन और अभिनवन प्रशिक्षण स्काउट भवन खाटू मोड़ रींगस में आयोजित किया गया। संघ के सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि अधिवेशन की अध्यक्षता वैद्य शंभू दयाल शर्मा ने की ।मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर और विशिष्ट अतिथि सीओ (गाइड) सीकर आचु मीणा रहीं । सर्व प्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात ईश वंदना हुई।स्वागत परिचय के पश्चात सचिव विष्णु कुमार जोशी ने वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कोषाध्यक्ष घासीराम सैनी ने गत सत्र की आय व्यय का विवरण और आगामी वर्ष का बजट पेश किया। नव नियुक्त प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) सुमन तोबड़िया और(स्काउट) भागचंद बाजिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्य स्तरीय भामाशाह पुरस्कार और राज्यपाल के थैंक्यू बैज से सम्मानित वैद्य शंभू दयाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को संस्कार और रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए स्काउटिंग ज्वाइन करना चाहिए। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि स्काउटिंग चरित्र और राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला है अतः प्रत्येक संस्था प्रधान को अपने विद्यालय में इसे अनिवार्य रूप चलना चाहिए। सुमन तोबड़िया ने अपने संबोधन में बालक बालिकाओं को स्क्रीन टाइम छोड़ कर रियल गतिविधि स्काउटिंग से जुड़ कर तन और मन को स्वस्थ रखना चाहिए। डॉ संजय कुमावत ने स्काउटिंग को जीवन जीने की कला बताया।
विकास निठारवाल और संयुक्त सचिव डॉ ज्योति राजावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।अधिवेशन को भागचंद बाजिया ,कविता सक्सेना, कीर्ति सिंह शेखावत, सीमा राठौड़, अमित जातावत,रमेश कुमार वर्मा ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया। अच्छा कार्य करने वाले स्काउट गाइड प्रभारियों और स्काउट्स, गाइड्स,रोवर,रेंजर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मदनलाल सैनी, कोमल शर्मा, प्रकाश चंद यादव,राजेंद्र मौर्य,सुभाष देवन्दा,कृष्ण कुमार यादव,बीरबल वर्मा,शंकर लाल रैगर,जगदीश प्रसाद वर्मा,रूपनारायण सिंह,कृष्ण कुमार शर्मा,सोहन शर्मा,संदीप निठारवाल,आयुष मौर्य,स्वाति शर्मा,मुन्नी कुमावत स्काउट्स और गाइड्स मौजूद थे ।
