*राजकीय महाविद्यालय पाटन में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित, वॉइस आर्टिस्ट उमेश राव ने बांधा समाँ*
10 सितंबर 2026।
राजकीय महाविद्यालय, पाटन में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल उन्नयन (Skill Development) और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में मंच का कुशल एवं ऊर्जावान संचालन सहायक आचार्य रीतु शर्मा द्वारा किया गया।इस कौशल विकास कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध वॉइस आर्टिस्ट उमेश राव रहे। उन्होंने मंच पर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए घुंघरू की खनक, विभिन्न जानवरों की आवाजें और प्राकृतिक तूफान की ध्वनि का सजीव अहसास कराया। इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रमुख राजनेताओं और प्रसिद्ध अभिनेताओं की हूबहू मिमिक्री (आवाज) निकालकर उपस्थित सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशलों को बढ़ावा देना और उन्हें भविष्य में इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
