अध्यक्ष सतीश गोयल के साथ गवर्निंग बोर्ड व नए सदस्यों ने ली शपथ


 अध्यक्ष सतीश गोयल के साथ गवर्निंग बोर्ड व नए सदस्यों ने ली शपथ


जयपुर।रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर का वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष सतीश गोयल व नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक पी. के. तिवाड़ी, विशिष्ट अतिथि ओके प्लस बिल्डर ग्रुप के सीएमडी ओ. पी. मोदी, इंस्टालेशन ऑफिसर रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एकेएस अरुण बगड़िया , इंडक्शन ऑफ़िसर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फेसिलेटर रोटेरियन अजय काला ,पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलवंत सिंह चिराना रहे । सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रथम रोटेरियन बसंत जैन बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन जैन आईएएस ने की । शपथ के बाद अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरे वर्ष सेवा कार्यों के साथ फैलोशिप , आदि की प्राथमिकता रहेगी । मुख्य अतिथि पी. के.तिवाड़ी ने नए अध्यक्ष व पूरी कार्य कारिणी को बधाई दी । कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे नवीन जैन ने कहा कि सेवा कार्यों का उद्देश्य रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट के स्लोगन क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट को पूरा करने का होना चाहिए । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एकेएस अरुण बगड़िया ने कहा कि रोटरी इस वर्ष अन्य सेवा कार्यों के साथ एक लाख पौधारोपण का भी लक्ष्य निर्धारण किया है। उन्होंने रोटरी फाउंडेशन में अधिक से अधिक दान देने की अपील की । पीडीजी रोटेरियन अजय काला ने नए सदस्यों को रोटरी में लगातार बने रहने की अपील की। साथ ही 2026-27 की पूरी कार्य कारिणी को शपथ दिलायी । पीडीजी बलवंत चिराना ने 14 नए बने सदस्यों को शपथ दिलाई । निवर्तमान अध्यक्ष मीता माथुर व सचिव 2025-26 श्याम सुंदर गुप्ता ने वर्ष 2025-26 में किये गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट पेश की । कार्यकम में डिस्ट्रिक्ट प्रथम महिला रोटेरियन पूनम बगड़िया , क्लब प्रथम महिला रोटेरियन बीना गोयल,डिस्ट्रिक्ट जनरल सेकेट्री संजय कोशिक क्लब पूर्व अध्यक्ष ,अन्य क्लबों के अध्यक्ष सचिव , अन्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यकम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना के साथ हुई । मंच संचालन रोटेरियन आभा दिवेदी व क्लब पूर्व अध्यक्ष राधे श्याम गुप्ता ने किया। अंत ने रोटेरियन बसंत जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने