स्काउट गाइड संगठन अनुशासन का पर्याय- धायल

 स्काउट गाइड संगठन अनुशासन का पर्याय- धायल


राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा जिला सीकर के तत्वावधान में खेल स्टेडियम कोलीडा में दिनांक 12 -9.-2026 से 16- 9 -2026 तक आयोजित स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली में आपदा प्रबंधन, प्रदर्शनी ,झांकी, कलर पार्टी ,मार्च पास्ट, लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता रैली में स्काउटस गाइड्स को ताराचंद धायल उप जिला प्रमुख सीकर ,प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट राजेंद्र प्रसाद मील, सी ओ गाइड सीकर आचू मीणा ,सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट किशन लाल सियाक, ने संभागियों की आयोजित गतिविधियों का अवलोकन किया एवं स्काउटस गाइड्स को बालकों के सर्वांगीण विकास ,जीवन जीने की कला ,अनुशासन, चरित्र निर्माण और आत्मनिर्भरता के बारे में बताते हुए स्काउट गाइड गतिविधियों का संचालन शिक्षा के साथ-साथ प्रत्येक विद्यालय में किया जाना आवश्यक बताया गया ।राजेंद्र प्रसाद मील प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, प्रेम सिंह नेहरा कोषाध्यक्ष ,आचू मीणा सी ओ गाइड सीकर , सुल्तान सिंह मील निदेशक आदर्श विद्या निकेतन कोलीडा ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूपों की बनाई गई झांकियों को प्रतियोगिता में रवाना किया एवं निर्णायकों ने प्रत्येक झांकी का मूल्यांकन किया गया। झांकियां कोलीड़ा ग्राम में होकर शिविर स्थल पर पहुंची ।कोलीडा ग्राम में झांकियों के साथ ग्राम में पर्यावरण संरक्षण ,ओजोन से पर्यावरण को बचाने, जल संरक्षण का तख्तियों एवं नारों द्वारा संदेश प्रदान किया गया ।रात्रि में शिविर ज्वाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा राजस्थानी भूमि पर नृत्य व गायन प्रस्तुत कर विभिन्न वेशभूषओं के माध्यम से आकर्षक कार्यक्रर्मों द्वारा दर्शकों का मनमोहित किया गया ।स्काउटस व गाइड्स के माध्यम से संगठन की विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज में सक्रियता एवं सकारात्मक सोच का संदेश प्रदान किया गया है प्रशिक्षण शिविर का संचालक सचिव महेश कुमार एवं रेली गतिविधियों का संचालक अलिताब धोबी द्वारा किया गया। शिविर में सहायक लीडर ट्रेनर किशनलाल सियाक द्वारा प्रतियोगिता गतिविधियों के आयोजन में मूल्यांकन में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। एवं बनवारी लाल शर्मा प्रतियोगी भावनाओं के बारे में संभागियों को बताया गया। रैली संचालक व प्रशिक्षण संचालक के साथ-साथ आयोजन में सुशील कुमार शर्मा, लालचंद शर्मा, रोशन डेबानियां , महेंद्र सिंह, , डॉ.योगेश चौधरी, डॉ. गरिमा सियाग ,रचना पूनियां, इरशाद ,प्रकाश बिश्नोई, मोहनलाल सुखाड़ियां, भागीरथमल, इमरान, आदिल, रामपाल, योगेश, मोहित, विनोद कुमार, फरहान संदीप डमोलिया सौरभ जांगिड़ एव अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहकर शिविर के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया। स्थानीय संघ के ग्रुप लीडर एवं पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली व प्रशिक्षण के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद एवं बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने