मानव कल्याण के लिए पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ
दुर्गा मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ इस अवसर पर दुर्गाकुंड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई पारंपरिक परिधान में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा
गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सुसज्जित रथ पर कथा व्यास और सिर पर पवित्र पोथी धारण किए यजमान आगे चल रहे थे यात्रा दुर्गाकुंड और दयाल टावर होते हुए आनंद पार्क स्थित मुख्य कथा स्थल पहुंची यहां विधि-विधान से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया व्यासपीठ का पूजन एवं आरती कौशल्या देवी अनीता और विनोद सुनेजा ने संपन्न की कथा प्रवचन करते हुए कथा प्रवक्ता पंडित शिवम शुक्ला ने कहा कि कलियुग में मनुष्य के पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति के लिए शिव महापुराण कथा का श्रवण श्रेष्ठ साधन है इसके श्रवण से धर्म अर्थ काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शिव महापुराण की कथा होती है वह भूमि तीर्थ के समान पवित्र हो जाती है और वहां के विकार नष्ट होते हैं
आयोजन में गीता प्रेस के कृष्ण कुमार खेमका सतपाल राज राजीव कटारिया राकेश कालरा और वंश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।
