रूपवास-जटमासी सड़क की बदहाली के खिलाफ धरने पर बैठीं विधायक डॉ. ऋतु बनावत

 रूपवास-जटमासी सड़क की बदहाली के खिलाफ धरने पर बैठीं विधायक डॉ. ऋतु बनावत


ग्रामीणों के साथ धरना स्थल पर रात्रि भोजन एवं विश्राम करेंगी


संजय चौहान रूपवास भरतपुर 


रूपवास। रूपवास-जटमासी सड़क की बदहाल स्थिति एवं निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। विधायक ने कहा कि सड़क का जून 2026 में बनने का समय पीरियड भी पूरा हो गया लेकिन ठेकेदार ने 10% भी काम भी हुआ।जनता लंबे समय से इस सड़क की समस्या से परेशान है और अब जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रूपवास से जटमासी तक जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क पर गहरे गड्ढों एवं खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

*विधायक ने स्पष्ट कर दिया है जब तक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट के आदेश के साथ नए टेंडर की प्रक्रिया की डेट और सड़क में हो रहे बड़े गड्डों को भरवाने का शीघ्र समाधान नहीं होता जब तक धरना समाप्त नहीं करेंगी*। हालिया रिपोर्टों में भी सड़क निर्माण कार्य के ठप रहने और ग्रामीणों के सामने पैदा हुई परेशानियों का उल्लेख किया गया है।

विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि “जनता के पैसे से बनने वाली सड़क में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। जब तक जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और सड़क निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक धरना जारी रहेगा।”

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट करने, कार्य में हुई देरी की जांच करने तथा सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की मांग की।

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।

धरने के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सड़क की समस्या को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया और शीघ्र समाधान की मांग रखी।

डॉ. ऋतु बनावत ने स्पष्ट किया कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने