दशलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म दिवस

 दशलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म दिवस 



उदयपुर। दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के तहत अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पर्युषण पर्व के छेठे दिन उत्तम संयम धर्म दिवस मनाया गया। अरहसागर महाराज एवं मुनि सुहित सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, दशलक्षण विधान, भक्ति एवं प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए।

चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया ने बताया कि उत्तम संयम धर्म दिवस का शुभारंभ भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना की तथा दशलक्षण विधान में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं आराधना में सहभागिता की।

धर्म प्रभावना समिति महामंत्री प्रकाश अखावत एवं मीडिया प्रभारी रमेश वैद ने बताया कि प्रवचन में मुनि अरहसागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म की महत्ता समझाते हुए कहा कि संयम हमारे जीवन में ब्रेक की तरह काम करता है। जिस प्रकार बिना ब्रेक की गाड़ी कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है, उसी प्रकार जीवन में संयम नहीं हो तो व्यक्ति कभी भी गलत दिशा में जा सकता है और नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मुनिश्री ने कहा कि हमारा मन बहुत शक्तिशाली है। जब मन रूपी सांप संयम के पिटारे में आ जाता है तो वही मन पूजनीय बन जाता है। संयम हमारे जीवन का आदर्श है और यह मन को नियंत्रित कर सही दिशा प्रदान करता है। संयम के साथ कठिन से कठिन कार्य भी सरल हो जाता है। मन को सही दिशा दी जाए तो उसकी शक्ति हमारे लिए वरदान बन सकती है। उन्होंने कहा कि हमारा सम्पूर्ण जीवन मन से संचालित होता है। मन से ही पाप की शुरुआत होती है और मन को बदलकर उसी पाप का परिमार्जन भी किया जा सकता है। इसलिए मन को संयम में रखने और संयम के साथ जीवन जीने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। व्यक्ति यदि अपने मन को संयमित कर ले तो श्रेष्ठ जीवन की ओर आगे बढ़ सकता है। बिना संयम के मोक्ष का द्वार नहीं खोला जा सकता।

श्री पाश्र्वनाथ युवा संगठन अध्यक्ष पंकज ठाकुरडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रकाश अखावत, राजेंद्र अखावत, शशिकांत शाह, कैलाश गंगवाल, सुमत प्रकाश बालावत, प्रमोद ठोलिया, नरेंद्र टाया, जगदीश जैन, मनोज कमावत, राजेश गंगवाल, डॉ. प्रेमचंद, हेमंत बोहरा, दिनेश डवारा, अभिषेक जैन, चंद्रेश जैन, डॉ. गौरव, डॉ. वैभव, उजाला ठाकुरडिय़ा, शालु जैन, नेहा जैन, जिनेंद्र गंगावत, राहुल, महावीर टीमरवा, मनीष गोदावत, अशोक डवारा, जिनेंद्र मेडिस्टेंड, जितेंद्र, अजीत आवोत, अनिल मेहता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हेमंत जैन, चंद्रेश जैन, वैभव जैन एवं अभिषेक जैन सहित समस्त महिला मंडल ने भी सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मातृशक्ति में अर्चना पटवारी, सर्वेश जैन, प्रभा टाया, इंदिरा डवारा, कल्पना गांगावत, नीता गांगावत, मंजू शाह, सरोज बोहरा, संगीत डवारा, संपत जी, सीमा कमावत, सावित्री टाया, कीर्ति जी एवं संगीत भारती सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने