भारत स्काउट गाइड जिला सीकर जिला परिषद का तृतीय वार्षिक अधिवेशन संत आश्रम आसपुरा में संपन्न

 भारत स्काउट गाइड जिला सीकर जिला परिषद का तृतीय वार्षिक अधिवेशन संत आश्रम आसपुरा में संपन्न



 स्थानीय संघ सीकर

जिला सीकर का सिरमौर रहा 


सभी स्थानीय संघ सक्रिय संचालन करें-दामोदर शर्मा




राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर का जिला स्तरीय जिला परिषद् का तृतीय वार्षिक अधिवेशन संत आश्रम धूणी आसपुरा मे संत धूणी आश्रम के महाराज श्री गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में, दामोदर प्रसाद शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मंडल जयपुर, सुनीता पांडे जिला आयुक्त रेंजर प्राचार्य राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सीकर के आतिथ्य , बाबूलाल गुर्जर अध्यक्ष जिला परिषद सीकर की अध्यक्षता, मामराज शर्मा रिटायर्ड लेखा अधिकारी एवं जिला कोषाध्यक्ष, मोहनलाल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजीतगढ़, जितेंद्रसिंह नाथावत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धोद 

कैलाश चंद्र लाटा एसीबीओ पाटन, सरोज लोयल जिला कमिश्नर बुलबुल, पुरुषोत्तम सोनी जिला प्रशिक्षण आयुक्त के आतिथ्य में संपन्न हुआ । प्रार्थना एवं सरस्वती वंदना के साथ अधिवेशन का शुभारंभ किया गया । अतिथियों का स्वागत भागीरथ सिंह यादव प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर स्काउट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुरा ने किया स्वागत गीत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुरा की गाइड छात्राओं ने प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर गत अधिवेशन का कार्यव्रत, जिला सीकर के सत्र 2025- 26 का वार्षिक प्रतिवेदन, बसंत कुमार लाटा जिला सचिव एवं सी.ओ स्काउट सीकर, प्रस्तुत किया एवं कहां की सभी स्थानीय संघ के ग्रुप द्वारा वार्षिक ग्रुप शिविर,एक रात्रि से सप्तान्त शिविरों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए वह उद्योग पर्व मनाए।सत्र 2025- 26आय-व्यय ,2026-27 का बजट मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया 

एवं 2025 -26 प्रस्तावित कार्यक्रम का अनुमोदन किया गया। अलंकरण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हेमराज कुमावत स्थानीय संघ दाता को 20 वर्षीय दीर्घकालीन सेवा पदक, किशन लाल सियाक स्काउट मास्टर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालास सहायक लीडर ट्रेनर को 15 वर्षीय दीर्घकालीन सेवा पदक, कैलाश चंद्र शर्मा नीमकाथाना को 15 वर्षीय दीर्घकालीन सेवा पदक, पवन कुमार शर्मा सचिव पलसाना को 15 दीर्घकालीन सेवा पदक, अलिताब धोबी को 15 वर्ष से दीर्घकालीन सेवा पदक

मोहनलाल सुखाड़िया रोवर लीडर मरुधर ओपन रोवर क्रू सीकर को 10 वर्षीय दीर्घकालीन सेवा पदक,निर्मला देवी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न्योराणा को सहायक लीडर ट्रेनर गाइड आनरेबल चार्ज, देवीलाल जाट, ओमप्रकाश रैगर , अजय कुमार, किरण कुमारी, कविता दानोदिया हिमालय वुडबैज पर्चमेंट एवं बिटस स्काउट गाइड पता अधिकारियों एवं अतिथियों ने प्रदान किया। इस अवसर पर प्रकाशित वार्षिक प्रतिवेदन का भी सम्मानित मानसीन अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया

इस अवसर पर जिला सीकर क्षेत्र में सत्र 2025- 26 में सर्वश्रेष्ठ स्थानीय संघ का पुरस्कार थोई के पदाधिकारी को प्रदान किया गया, अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए स्थानीय संघ अजीतगढ़ का सम्मान किया गया, लक्ष्मी मजूमदार का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रताप ओपन रोवर रींगस व वेदांता गर्ल्स कॉलेज को प्रदान किया गया, एडवांस कोर्स कमिश्नर का प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर स्काउट गाइड ओम प्रकाश चौधरी,मंजू यादव,भवानी सिंह मीणा, रोहिताश यादव को प्रदान किया गया 

 इस अवसर पर अतिथियों एवं जिला परिषद के समस्त सदस्यों का सरस्वती स्कूल नागल के संचालक फूलचंद यादव व कैलाश यादव भामाशाहों के सहयोग से स्थानीय संघ अजीतगढ़ द्वारा बैग, अन्य भामाशाहों के सहयोग से फोल्डर स्लिप पैड और पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी को भोजन में नाश्ता की व्यवस्था की, अधिवेशन के आयोजन में जगदीश प्रसाद गोपाल अग्रवाल रतन कुमार, महेश पारीक, हरिशंकर स्वामी, कैलाश जांगिड़ ने सर्वाधिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया। अधिवेशन के सफल आयोजन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुरा के प्रधानाचार्य भागीरथ मल यादव, प्रभारी कमिश्नर मधु शर्मा ,फूल सिंह यादव स्काउट मास्टर व सभी पीईईआओ आसपुरा क्षेत्र स्टाफ साथियों का एवं ग्राम आसपुरा वासियों का पूर्ण सहयोग रहा जिससे अधिवेशन का आयोजन सफल रहा। इस अवसर पर अनेक प्रस्ताव सर्व समिति से पास किए गए।स्काउट गाइड की गतिविधि को ऊंचाइयां देने के लिए विचार विमर्श किया। अगला अधिवेशन स्थानीय संघ धोद में आयोजित करने के लिए स्थानीय संघ अजीतगढ़ के सचिव मुकेश कुमार व स्थानीय संघ धोद की पूरी टीम द्वारा सभी सदस्यों को अगले वर्ष स्थानीय धोद में आमंत्रित किया। 

 दामोदर प्रसाद शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जयपुरसंभाग ने कहा कि सीकर जिले की स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधि बहुत ही शानदार चल रही है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है सीकर जिले के स्थानीय संघ गतिविधियां अच्छी कर रहे हैं लेकिन सभी विषयों में सभी विद्यालयों में सक्रिय हो ज्यादा से ज्यादा राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार में भाग ले और स्काउट गाइड के नियम और प्रतिज्ञा पर विशेष फोकस करें। जिला सीकर के प्रतिवेदन पर प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए कहा कि वार्षिक प्रतिवेदन बहुत ही शानदार प्रकाशित किया गया है जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसमें जिले की समस्त गतिविधियों का प्रकाशन किया गया है छायाचित्र भी बहुत ही शानदार हैं और उपलब्धियां के बहुत अच्छी हैं। जिला सीकर के स्काउट गाइड के समाज सेवा सामुदायिक सेवा राष्ट्रीय राज्य स्तरीय स्तर पर प्रतिनिधित्व पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम पर किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए अग्रणी बने रहने हेतु प्रेरणा स्रोत उद्बोधन दिया।

बाबूलाल गुर्जर अध्यक्ष स्काउट गाइड जिला परिषद ने सफलतापूर्वक अधिवेशन संपन्न होने के लिए बधाई दी, जिले को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरणा स्रोत उद्बोधन दिया।

 अधिवेशन के दौरान स्थानीय संघ अजीतगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुरा की गाइड छात्राओं द्वारा एक से बड़े एक राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की व करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर आचू मीणा सी ओ गाइड सीकर ने अपने विचार व्याख्या एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

,जिले के सम्मानित शिक्षा अधिकारीगण जिला आयुक्त कब, बुलबुल , ट्रेनिंग काउंसलर प्रतिनिधि संस्था प्रधान प्रतिनिधि सहायक जिला कमिश्नर प्रतिनिधि प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सचिव संयुक्त सचिव स्काउटर, गाइडर प्रतिनिधि , यूथ लीडर प्रतिनिधि , जिला कार्यकारिणी के सदस्य गण ने भाग लिया। अंत में अगले वर्ष धोद में मिलने की उत्सुकता व राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ अधिवेशन का समापन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार पारीक पूर्व सचिव ने किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने