अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित युवा फोटो पत्रकार अज़ीज़ भुट्टा का सम्मान
बीकानेर। नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित युवा फोटो पत्रकार अज़ीज़ भुट्टा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अज़ीज़ भुट्टा की उपलब्धियों की चर्चा की गई ।
मुक्ति के सचिव राजेंद्र जोशी ने कहा कि एक चित्र हजार शब्दों को बयां करता है। अजीज द्वारा खीचे गए छायाचित्र मूक नहीं, जीवंत प्रतीत होते हैं। जोशी ने कहा कि भुट्टा के पर्व त्यौहार, घटना-दुर्घटना के चित्र पूरी कहानी बयान करते नजर आते है। फोटो पत्रकार अज़ीज़ भुट्टा ने श्वेत-श्याम व रंगीन छायाचित्रों से पाठकों को आकर्षित किया।
शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के संयोजक अशफ़ाक कादरी ने कहा कि फोटो पत्रकार अज़ीज़ भुट्टा ने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन किया है । इनके दिव्य दृष्टि से खींचा गया पहला ऐतिहासिक फोटो 'बवंडर 21 साल का हो गया है। जो जुलाई 2005 में बीकानेर में आए बवंडर का लिया गया था जिसे इफ़्रो एशिया अवार्ड अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल पुरस्कार मिला था।
शब्दरंग के सचिव कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि फोटो पत्रकार अजीज भुट्टा बीकानेर की शान हैं जो तीन दशक से अपने कैमरे के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जन सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से देश दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुट्टा की तस्वीरें समाचारों के दस्तावेज़ के साथ इतिहास को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
मरू नवकिरण मंच के संयोजक डॉ अजय जोशी ने कहा कि अज़ीज़ बीकानेर की मिट्टी से जुड़े छायाकार हैं जिनके चित्रों में नगर की संस्कृति नज़र आती है ।
(
