पांच दिवसीय स्काउट गाइड केम्प


                ------------

      आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचलंगी ब्लाक-उदयपुरवाटी, में दिनांक 28 सितंबर 2026 से चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड केम्प


में प्रधानाचार्य एवं गाइड कमिश्नर श्रीमती स्नेहलता, पीएम श्री जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी मोड़, नीमकाथाना बतौर अतिथि उपस्थित रही तथा आज की स्काउट गतिविधियों का शुभारंभ झण्डा फहरा कर किया साथ ही श्री राजकुमार बुनकर एडवोकेट, नीमकाथाना मिठे मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। जिनका सम्मान कैम्प प्रभारी श्री चिरंजी लाल शर्मा एवं श्री मनोहर लाल रणवां सचिव स्थानीय संघ उदयपुरवाटी ने किया केम्प का आयोजन स्व. श्री डाक्टर आनन्द कुमार शर्मा की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री अंकुर कुमार शर्मा एडवोकेट राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के द्वारा प्रतिवर्ष ग्राम पचलंगी में किया जाता है। केम्प की सभी व्यवस्थाएं सेवानिवृत्त अभियंता एवं पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा पचलंगी के सानिध्य में चल रही है। जिसमें उदयपुरवाटी एवं गुड़ागोड़जी ब्लाक के स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस अवसर पर गाइड कमिश्नर श्रीमती स्नेहलता ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट की विशेषता एवं देश के प्रति उनके उत्तरदायित्व के बारे मे बताया एवं केम्प के सफल संचालन हेतु समस्त दल को साधुवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने