बरेका के रोहित यादव ने एशियन गेम्स-2026 में जीता कांस्य पदक
जैवलिन थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश एवं बरेका का बढ़ाया गौरव
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी श्री रोहित यादव ने एशियन गेम्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक 🥉 जीतकर देश एवं बरेका का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से बरेका परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि श्री रोहित यादव बरेका के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे वर्ष 2018 से बरेका में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बरेका में सेवाकाल के साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन थ्रो में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है।
श्री रोहित यादव की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत, खेल संघ के पदाधिकारियों सहित समस्त बरेका परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महाप्रबंधक ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी देश एवं बरेका का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रोहित यादव की यह उपलब्धि समस्त बरेका परिवार के लिए गर्व का क्षण है। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

