एक महिला की संघर्ष और प्रेम भरी दास्तां है झाँझो द उनटोल्ड स्टोरी
झांझो द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म का पोस्टर लांच कलाकारों ने सुनाई कहानी
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। झांझो: द अनटोल्ड स्टोरी हिंदी फिल्म का पोस्टर अस्सी क्षेत्र स्थित एक होटल में फिल्म के कलाकारों ने धूमधाम के साथ लांच किया बता दे की झंझो एक नई हिंदी फिल्म है जिसका सितंबर 2026 में मुंबई में भव्य प्रीमियर हुआ है फिल्म के प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर अनुराग रंजन और राइटर आशा रानी तथा सिनेमैटोग्राफी विपिन प्रसाद ने की है फिल्म के मुख्य कलाकार सोनल सिंह आलोक सिंह राजपूत मनजीत कुमार अभिषेक सिंह और अंजू रस्तोगी है। पोस्ट लॉन्चिंग के अवसर पर डायरेक्टर अनुराग रंजन ने मीडिया को बताया कि फर्स्ट फिल्ममेकिंग प्रोडक्शन द्वारा निर्मित झंझो फिल्म एक महिला की संघर्ष और प्रेम भरी दास्तां है यह फिल्म एक बेहद जमीनी और वास्तविक कहानी पर आधारित है जिसकी शूटिंग राजगीर के कच्चे और प्राकृतिक लोकेशन पर की हैं फिल्म की कहानी मेरी मां आशा रानी ने लिखी है। उन्होंने बताया कि झंझो फिल्म एक महिला की संघर्ष की कहानी है साथ ही गाय को हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है, इस कहानी में एक गाय की इंसान के प्रति प्रेम को बखूबी दर्शाया गया है फिल्म के नायक आलोक सिंह राजपूत और नायिका सोनल सिंह अपनी खूबसूरत अदाकारी को पेश कर समाज में एक मैसेज दिया है मीडिया से वार्ता करते हुए फिल्म की नायिका सोनम सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी एक महिला की है जिसकी कम उम्र में शादी शादी हो जाती है और शादी के बाद पति का निधन हो जाने पर समाज के साथ रहने में कितनी मुश्किल है यह दर्शाया गया है साथ ही हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है इस फिल्म में एक गाय और एक इंसान की प्रेम को दर्शाया गया है उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी ऐसे समझना मुश्किल है फिल्म को देखने पर उसकी कहानी पता चलेगी मुझे उम्मीद है कि इस पिक्चर को दर्शक खूब पसंद करेंगे उक्त अवसर पर डायरेक्टर अनुराग रंजन आलोक सिंह राजपूत सोनम सिंह विपिन प्रसाद सहित आदि कलाकार मौजूद रहे ।

