सेवा संकल्प अभियान: स्टैंड-अप इंडिया के लाभार्थियों ने जलाया आशीर्वाद का दिया

 सेवा संकल्प अभियान: स्टैंड-अप इंडिया के लाभार्थियों ने जलाया आशीर्वाद का दिया 

 



सुनाई आत्मनिर्भर बनने की प्रेरक कहानी 


डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l सेवा दिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय BHU परिसर में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे यह विशेष कार्यक्रम स्टैंड-अप इंडिया योजना के लाभार्थियों को समर्पित रहा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक सफल उद्यमियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का स्वागत संबोधन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक ललित त्यागी ने किया उन्होंने सभी अतिथियों और लाभार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बीएचयू जैसी ज्ञान की नगरी में ऐसे प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन गर्व की बात है उन्होंने बताया कि बैंक स्टैंड-अप इंडिया के तहत उद्यमियों को न सिर्फ लोन बल्कि उनके सपनों को पूरा करने का हौसला दे रहे है इसके बाद लाभार्थियों ने मंच से अपनी सफलता की कहानी साझा की लाभार्थियों ने बताया कि कैसे स्टैंड-अप इंडिया के तहत मिले लोन से उन्होंने अपने व्यवसाय को गति प्रदान की हर कहानी में संघर्ष से सफलता तक का सफर और सरकार व बैंक के प्रति कृतज्ञता का भाव था

मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि काशी नगरी से सेवा का यह संदेश पूरे देश में जाएगा स्टैंड-अप इंडिया ने लोगो को सिर्फ लोन नहीं बल्कि मालिक बनने का हौसला दिया है आपके जलाए हुए आशीर्वाद के ये दिये ही विकसित भारत की रोशनी हैं इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री दिलीप पटेल काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया और महानगर अध्यक्ष वाराणसी प्रदीप अग्रहरि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और लाभार्थियों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने