*किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित*
उत्तर रेलवे के जाखल-धुरी रेलखण्ड के सुनाम उधमसिंह वाला स्टेशन यार्ड में विभिन्न किसान यूनियनों के द्वारा आंदोलन के कारण रेलवे ट्रेक प्रभावित हुआ है, जिसके कारण कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 17.09.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 18.09.26 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 17.09.26 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 17.09.26 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 54635, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 17.09.26 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 54631, भिवानी-धुरी रेलसेवा दिनांक 17.09.26 को रद्द रहेगी।
