राजकीय महाविद्यालय पाटन मेंदिवेर विजय महोत्सव


कस्बे के राजकीय महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को 'दिवेर विजय महोत्सव


' के उपलक्ष में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15- 9 -2026 को किया गया था। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना के द्वारा पुरस्कार स्वरूप नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में राजेश कुमार मीणा तथा ऋतु सैनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर नचिता यादव तथा तृतीय स्थान पर ज्योति यादव एवं निशा सैनी रहीं। प्रथम स्थान पर रहे प्रत्येक प्रतिभागी को 500 ₹, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 250 रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 150- 150 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को हमारे सांस्कृतिक गौरव, इतिहास एवं दिवेर विजय के महत्व से परिचित कराना था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव हमें महाराणा प्रताप एवं उनके सैनिकों के अदम्य साहस, कुशल रणनीति एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को बताता है। आज की युवा पीढ़ी को हमारे इस गौरवशाली इतिहास पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य रितु शर्मा के द्वारा किया गया कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर ,दिनेश बैरवा, धर्मवीर कुमावत एवं एम एम वर्मा का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने