नई पीढ़ी संवाद के सलाहकार मंडल की घोषणा

 नई पीढ़ी संवाद के सलाहकार मंडल की घोषणा




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी। रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान की ओर से भ्रष्टाचार मुक्त जवाबदेह एवं पारदर्शी सरकार के लिए पूर्वांचल के 10 जिलों में चलाए जा रहे नई पीढ़ी संवाद के सलाहकार मंडल की घोषणा की गई अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की सलाहकार मंडल में विजय शंकर पांडेय को अध्यक्ष बनाया गया है वे कांग्रेस के पूर्व कार्य परिषद सदस्य तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं अरविन्द सिंह अनिल श्रीवास्तव राम अवध भंते और नसीम खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है संगठन प्रभारी के रूप में कुंवर सुरेश प्रताप को नियुक्त किया गया है 

अध्ययन वर्कशॉप प्रभारी के रूप में प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय और प्रो. श्रीकांत पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है महासचिव के पद पर अरविन्द किशोर राय डॉ. उमेश सिंह और राजेश चौधरी को रखा गया है जबकि आनंद मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है सलाहकार मंडल के सदस्यों में मुनीजा रफीक खान अरूण मिश्रा डॉ. सूबेदार सिंह वीरेंद्र कपूर राघवेंद्र कुमार डॉ. अनित सिंह भुवनेश्वर द्विवेदी मनोज सिंह हेमंत कुमार इंद्रजीत शर्मा जोखू सिद्दकी चंद्रीका कोल उमाकांत यादव कृपाशंकर पनिका ओम प्रकाश बागी संजीव सिंह और वैभव त्रिपाठी शामिल हैं अभियान के तहत वाराणसी के साथ चंदौली सोनभद्र मिर्जापुर गाजीपुर भदोही मऊ जौनपुर आजमगढ़ और बलिया में रोजगार एवं सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद और विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने