पं. विजय नारायण मिश्र को श्रद्धांजलि सामाजिक व राजनीतिक योगदान को किया याद
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। राजनीति एवं सामाजिक जीवन के पुरोधा काशी विद्यापीठ की छात्र राजनीति के अग्रणी व्यक्तित्व तथा एनएसयूआई के संस्थापकों में शामिल रहे पं. विजय नारायण मिश्र के निधन पर रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान ROSAकी ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई सभा का आयोजन अभियान के मीडिया प्रभारी आनंद मिश्रा के नदेसर स्थित आवास पर हुआ सभा की अध्यक्षता रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय शंकर पांडेय ने की इस दौरान वक्ताओं ने पं. विजय नारायण मिश्र के दीर्घ राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन संघर्ष स्पष्टवादिता और संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद किया
वक्ताओं ने कहा कि पं. विजय नारायण मिश्र ने जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा उनके निधन को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचार लंबे समय तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
