*एस.एन.के.पी. राजकीय महाविद्यालय में रोवर-रेंजर इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
नीमकाथाना। एस.एन.के.पी. राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में रोवर-रेंजर इकाई के तत्वावधान में बुधवार को मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लोकतंत्र में युवाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हुए इन आयोजनों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत चित्रकला, भाषण, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से मतदान के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान रोवर लीडर हेमेंद्र सिंह राठौड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में युवाओं के योगदान और उनके एक-एक वोट की ताकत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में रोवर लीडर हेमेंद्र सिंह राठौड़, मनमोहन सैनी, रेंजर लीडर ऋचा गौर और सीनियर रोवर मेट पीयूष टेलर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही रेंजर पूजा सैनी, पूजा भार्गव, पूजा योगी, नेहा, एकता, आरती, दुर्गेश, सीमा, अनुराधा और रोवर सौरभ टेलर, मनीष सहित अनेक रोवर-रेंजर छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
