श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में 'हिंदी दिवस' पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ स्थानीय महाविद्यालय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में आज, 14 सितंबर 2026 को हिंदी विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदी दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर "हिंदी: कल, आज और कल" विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रशासक श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत ने मातृभाषा हिंदी के सांस्कृतिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही विभिन्न प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी विषय के विविध पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष श्री पवन कुमार मीणा, NSS प्रभारी श्री घनश्याम वर्मा तथा NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार वर्मा सहित विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. मनीषा शर्मा, श्री प्रज्ञेय चेजारा, श्री अखिलेश त्रिपाठी, श्री मनीष देव मील, श्री महेश प्रजापत, श्री लक्ष्मण राम मेहरा, सुश्री रिमझिम शेखावत एवं अन्य स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन श्री पंकज कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
