*ग्राम पंचायत जुराठड़ा में अनियमितता पर तीन कार्मिकों पर शास्ति*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
सीकर, 30 सितम्बर।लोकपाल वीबी—जी राम जी जिला परिषद सीकर हरिराम ने बताया कि वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत परिवाद संख्या 34/2026-27 में पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के अवलोकन के बाद ग्राम पंचायत जुराठड़ा एवं पंचायत समिति पिपराली से संबंधित प्रकरण में अनियमितता पाए जाने पर तीन कार्मिकों के विरुद्ध शास्ति अधिरोपित की गई है।
प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत जुराठड़ा तथा कनिष्ठ तकनीकी सहायक, पंचायत समिति पिपराली द्वारा राज्य सरकार के आदेशों, विभागीय दिशा-निर्देशों एवं योजना संबंधी निर्देशों की पालना नहीं करने तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करने के कारण वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 की धारा 27 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
निर्णय के अनुसार विजेन्द्र चाहिल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत जुराठड़ा पर 2,500 रुपये, श्रवण कुमार कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत जुराठड़ा पर 2,500 रुपये तथा लोकेश कुमार शर्मा कनिष्ठ तकनीकी सहायक पंचायत समिति पिपराली पर 2,000 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। संबंधित अधिकारियों को उक्त शास्ति राशि वसूल कर राजकोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम अधिकारी एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति पिपराली को तीनों कार्मिकों से संबंधित शास्ति राशि की वसूली कर 20 दिवस के भीतर प्रमाणकों सहित अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
