थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।

 थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l मिर्जामुराद पुलिस द्वारा क्षेत्र में वांछित बाल अपचारी की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर चित्रसेनपुर से आगे सर्विस लेन से मु0अ0सं0-281/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित 01 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था गिरफ्तार बाल अपचारी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उक्त लड़की को पूर्व से जानता है तथा दोनों के मध्य प्रेम संबंध था उसे जानकारी हुई कि लड़की के परिजनों द्वारा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसके कारण वह बाहर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष 05 माह।उ0नि0 संदीप कुमार सिंह थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी रि0का0 सुशील कुमार थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी रि0का0 सूरज थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने