आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न्यौराना , प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला देवी की अध्यक्षता मेंआंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया
गया जिसमें प्रधानाचार्य ने प्रधानमंत्री मात्र वंदन योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनोज यादव, आंगनवाड़ी सहायिका कब्बू देवी एवं सुनीता मीणा का वृक्ष और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया इसी के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं टीकाकरण के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने शपथ ली तथा आगे से गर्भवती महिलाओं का एवं जच्चा बच्चे का सावधानीपूर्वक ध्यान रखा जाएगा ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े सभी ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
Tags
खेल
