स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा का वार्षिक अधिवेशन एवं परिषद निर्वाचन संपन्न
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा जिला सीकर का अभिनवन शिविर का आयोजन स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें पदाधिकारियों को संगठन के नवाचारों से अवगत करवाया गया। इसके पश्चात वार्षिक अधिवेशन एवं स्थानीय संघ परिषद का चुनाव कोलीडा खेल अकादमी भवन में राजेंद्र प्रसाद मील प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट के निर्देशन में संपादित हुआ। वार्षिक अधिवेशन में स्थानीय संघ के वर्ष 2025 -26 का वार्षिक प्रतिवेदन, अंकेक्षित आय-व्यय बजट, कार्यकारिणी के अनुमोदित प्रस्तावों, सत्र 2026-27 का अनुमानित आय-व्यय बजट की सर्व सहमति से पुष्टि की गई । सत्र 2026-27 के लिए स्थानीय संघ के आय-व्यय ऑडिट के लिए ऑडिटर की नियुक्ति के अनुमोदित प्रस्ताव की सर्व सहमति से पुष्टि की गई ।स्थानीय संघ परिषद का आगामी 5 वर्ष के लिए चुनाव प्रभारी महेश कुमार सचिव के निर्देशन में नियमानुसार संपादित करवाया गया। स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा परिषद का अध्यक्ष ताराचंद घायल उप जिला प्रमुख सीकर को एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सांवरमल मील कोलीडा, डॉ कुलकिरण गढ़वाल सेवानिवृत्त प्रोफेसर, बीरबल सिंह मूण्ड पिपराली, बनवारी लाल नेहरा सेवानिवृत्ति सीबीईओ कटराथल, मधु आर्य संबल कॉलेज सीकर, बनवारीलाल नेहरा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य कटराथल को निर्वाचित किया गया। विधान के नियमानुसार संस्था प्रधान प्रतिनिधि ,ग्रुप लीडर प्रतिनिधि आजीवन सदस्य प्रतिनिधि ,साधारण सदस्य प्रतिनिधि ,स्काउटर प्रतिनिधि ,गाइडर प्रतिनिधि का निर्वाचन संपादित करवाया गया । संगठन के विधान के नियमानुसार सचिव ,संयुक्त सचिव ,युवा प्रतिनिधि सदस्य ,कोषाध्यक्ष , संहवृत सदस्य ,सहायक सचिव की नियुक्ति प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर एवं अध्यक्ष कार्यकारिणी के द्वारा की गई। स्थानीय संघ के परिषद के निर्वाचित सदस्यों एवं नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनकर सम्मान किया गया एवं पद की शपथ दिलाई गई। नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक का आयोजन कर सर्व सहमति से प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट का कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव लिया गया । संगठन के अधिक से अधिक समस्त वर्ग यथा कब, बुलबुल ,स्काउट, गाइड ,रोवर, रेंजर के ग्रुपों का पंजीकरण करने , यूनिट के अप्रशिक्षित प्रभारी को प्रशिक्षित करवाने, निष्क्रिय ग्रुपों को सक्रिय किए जाने व समय पर ग्रुपों का निरीक्षण कर संबंधित रिपोर्ट स्थानीय संघ को जमा करने का निर्णय कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। सर्व सहमति से संगठन की गतिविधियों का समय-समय पर आयोजन कर बालकों की योग्यता अभिवृद्धि करते हुए सर्वांगीण विकास किए जाने का अहम फैसला लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों की सक्रियता के लिए सभी को धन्यवाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन किशन लाल सियाक सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट द्वारा किया गया। 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में भाग लेने वाले स्काउटस, गाइड्स,यूनिट लीडर्स, रोवर्स, रेंजर्स का माला पहनकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समदड़ी जोहड़ी कटराथल एवं ग्रामीण शिक्षण संस्थान शिवसिंहपुरा की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदान की। इस अवसर पर स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के सचिव महेश कुमार, अनिता आर्य प्रधानाचार्य हरदयालपुरा , लालचंद शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, राजकमल जाखड़ प्रधानाध्यापक, पुरुषोत्तम सोनी डीटीसी ,बनवारी लाल शर्मा , सहायक सचिव अलिताब धोबी, प्रेमसिंह नेहरा कोषाध्यक्ष , संयुक्त सचिव प्रेम पावड़िया, रचना पूनियां, रोशन डेबानिया स्काउटर, प्रकाश चंद्र, विनोद कुमार पटोदिया, रोवर लीडर इमरान, आदिल, रामपाल सिंह, योगेश, कल्पना जाखड़, शिल्पा जाखड, गरिमा, आकाश, कल्पना, स्थानीय संघ के स्काउटर्स, गाइडर्स, रोवर रेंजर लीडर्स, कब मास्टर्स, फ्लक लीडर्स, ग्रुप लीडर्स, स्काउटस, गाइड्स ,रोवर, रेंजर, कब ,बुलबुल, आमंत्रित संगठन के सदस्य आदि उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी संभागियों को अल्पाहार प्रदान किया गया।
