मधुरभाषी रामदुलार यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : विजय बहादुर यादव

 मधुरभाषी रामदुलार यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : विजय बहादुर यादव




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी हरहुआ । भारतीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रामदुलार यादव के असामयिक निधन पर भारतीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया शुक्रवार को वह आयर स्थित रामदुलार यादव के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की विजय बहादुर यादव ने कहा कि रामदुलार यादव मधुरभाषी सरल एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे उन्होंने मजदूर किसान और पशुपालकों की समस्याओं को उठाने के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता की जिम्मेदारी भी निभाई सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही उनके असामयिक निधन से मजदूर किसान पशुपालक पत्रकारिता जगत और भारतीय पशुपालक संघ को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है

उन्होंने दिवंगत रामदुलार यादव के पुत्र नीरज यादव से मुलाकात कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर दिनेश गायक डॉ. ईश्वर चंद पटेल संजय सिंह अनिल चतुर्वेदी चंदन यादव विनोद राम विनोद मौर्य राम सहाय यादव राजकुमार मिश्रा बनारसी यादव वकील पटेल एवं बाबूलाल भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने