वार्ड 8 मे, बीजेपी प्रत्याशी सुमन अग्रवाल के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उमड़ा जन सैलाब
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन
जयपुर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में , भाजपा प्रत्याशी सुमन अग्रवाल के प्रधान चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन अप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। समारोह में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, युवा एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। भाजपा वार्ड नंबर 8 प्रत्याशी सुमन अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। अप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि वार्ड का समग्र विकास, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने वार्डवासियों के बीच निरंतर उपलब्ध रहकर जनसेवा करने का भरोसा दिलाया। समर्थन में मतदान की अपील की। कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा की नीतियों और विकास के मुद्दों को जनता तक पहुंचाया तथा विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 सुमन अग्रवाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

