वार्ड 119 में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उमड़ा जन सैलाब

 वार्ड 119 में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उमड़ा जन सैलाब 



जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 119 में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी के प्रधान चुनाव कार्यालय का विधायक रफीक खान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, युवा एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक रफीक खान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने कांग्रेस को मजबूत करने और इरफान कुरैशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी इरफान कुरैशी ने कहा कि वार्ड का समग्र विकास, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने वार्डवासियों के बीच निरंतर उपलब्ध रहकर जनसेवा करने का भरोसा दिलाया। ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष नईमुद्दीन कुरैशी एवं राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास आयोग के पूर्व सदस्य असरार कुरैशी ने भी इरफान कुरैशी के समर्थन में मतदान की अपील की। इस दौरान छुट्टन कुरैशी, अब्दुल हफीज, शब्बीर मोहम्मदी, जहूर नकवी, सुभान खान, अलीमुद्दीन कुरैशी, हाजी नईमुद्दीन कुरैशी, सिकंदर नियाजी, शुजाउद्दीन कुरैशी उर्फ मुन्ना भाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीतियों और विकास के मुद्दों को जनता तक पहुंचाया तथा इरफान कुरैशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने