वार्ड 136 में जमीला बेगम मोहम्मद शाकिर खान की धमाकेदार जीत
6,769 वोट मिले, करीब 2,200 मतों से दर्ज की जीत; समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, जमकर बंटी मिठाइयां
जयपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 136 से निर्दलीय प्रत्याशी जमीला बेगम मोहम्मद शाकिर खान ने शानदार जीत दर्ज की। जमीला बेगम को कुल 6,769 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 2,200 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और जमीला बेगम मोहम्मद शाकिर खान का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने जीत को जनता के भरोसे और क्षेत्र में किए गए जनसंपर्क का परिणाम बताया। जीत के बाद पूरे इलाके में जश्न का माहौल नजर आया।
