जयपुर मंडल के देवपुरा - सवाई माधोपुर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य* *कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी*

 *जयपुर मंडल के देवपुरा - सवाई माधोपुर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य* 


*कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी*



रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के देवपुरा - सवाई माधोपुर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या पर 07 आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-


मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं 

1. गाड़ी संख्या 12395, राजेंद्र नगर टर्मिनल- अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को राजेंद्र नगर टर्मिनल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग ईदगाह आगरा- भरतपुर -बांदीकुई -जयपुर होकर संचालित होगी परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा बांदीकुई एवं दौसा स्टेशन पर ठहराव करेगी।

2. गाड़ी संख्या 20472, पुरी-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पुरी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी -दौसा -जयपुर होकर संचालित होगी परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा गंगापुर सिटी एवं दौसा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाड़ी संख्या 12939, पुणे जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पुणे से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी -दौसा- जयपुर होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा गंगापुर सिटी एवं दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. गाड़ी संख्या 12465, इंदौर -भगत की कोठी रेल सेवा जो दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी -दौसा -जयपुर होकर संचालित होगी परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा गंगापुर सिटी एवं दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5. गाड़ी संख्या 12466, भगत की कोठी- इंदौर रेल सेवा जो दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जयपुर दौसा -गंगापुर सिटी -सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा दौसा एवं गंगापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6. गाड़ी संख्या 12956, जयपुर - मुंबई सेंट्रल रेल सेवा जो दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दौसा -गंगापुर सिटी -सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा दौसा एवं गंगापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


रेगुलेट रेल सेवा 

1. गाड़ी संख्या 19722, बयाना -जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को बयाना से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में एक घंटा रेगुलेट रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने