बलरामपुर पहुंचने पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बलरामपुर पहुंचने पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सम्वाददाता संतोष कुमार 

 उत्तर प्रदेश बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर का शनिवार को बलरामपुर जनपद की सीमा पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और जनपद आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’, संजय शुक्ल, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, डीपी सिंह बैस, राधेश्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने मंत्री जेपीएस राठौर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने