सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया तीज माता पूजन

 सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया तीज माता पूजन



जयपुर। सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन, जयपुर के तत्वावधान में बेड वाली ढाणी, सिवार मुड़िया, रामसर लिंक रोड, बिंदायका-सिरसी रोड स्थित वृद्धाश्रम में तीज माता पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वृद्धजनों के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान सीनियर मोस्ट जोड़ी, विशेष सीनियर झूला क्वीन, बेस्ट भजन एवं बेस्ट मेहंदी सहित विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन आकर्षणों ने वृद्धजनों सहित उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी राज कुलदीप सिंह को “विशिष्ट समाजसेवी सम्मान पत्र-2026” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने पर राज कुलदीप सिंह ने सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन की पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के साथ त्योहार मनाकर उनके जीवन में खुशियां एवं अपनापन लाना समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया तथा उन्हें तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज में मानव सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश देना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने