*बद्री प्रसाद मीणा बने पाटन थाने के नए थाना अधिकारी, संभाला पदभार रमेश मीणा को भेजा गया नेछवा*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
पाटन। कस्बे के पुलिस थाने में बुधवार को नए थाना अधिकारी के रूप में बद्री प्रसाद मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत बद्री प्रसाद मीणा का स्थानांतरण नेछवा पुलिस थाने से पाटन थाने में किया गया है।
पदभार संभालने के बाद नए थाना अधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पुलिस-पब्लिक संवाद को बेहतर बनाने की बात कही।
रमेश मीणा को भेजा गया नेछवा
उल्लेखनीय है कि पाटन थाने में कार्यरत निवर्तमान थाना अधिकारी रमेश मीणा का पाटन से तबादला कर उन्हें नेछवा पुलिस थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश मीणा का पाटन थाने में कार्यकाल लगभग 9 माह का रहा। अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न मामलों के त्वरित निस्तारण में अहम भूमिका निभाई।
