गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन*

 *गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन*



राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर में प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में स्थानीय इकाई द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में गुरु शिष्य परपरा  को प्राचीन एवं आधुनिक परिप्रेक्ष्य में छात्राओं को अवगत कराना  एवं गुरु की प्रति सम्मान व्यक्त करना है।सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अवधेश शर्मा (ABRSM के जयपुर जिला अध्यक्ष) ने ABRSM की गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं गुरु की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी देश एवं राष्ट्र के निर्माण में गुरु की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि वही देश के कर्णधार नवयुवकों में चरित्र, संस्कार एवं गुणों का सृजन करता है। विषय को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य ने कहा कि गुरु वंदन कार्यक्रम का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं अपितु उस शाश्वत परंपरा को नमन करना है जिसने भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिलाया ।महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ मुकेश शर्मा  जी ने बताया  कि आधुनिक युग  में गुरु का महत्वपूर्ण कार्य यह है कि इन सूचनाओं  को ज्ञान में तथा विवेकशीलता में परिवर्तित करके छात्राओं को  अपनी शिक्षा को समाज के कल्याण में लगाना चाहिए । कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ रेणुका राठौड़ ने किया ।इकाई सचिव  पंकज कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं  बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने