भारत स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों ने पॉलीथीन व कचरा एकत्र किया हर्ष पर्वत पर स्वच्छता का दिया संदेश

 भारत स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों ने पॉलीथीन व कचरा एकत्र किया हर्ष पर्वत पर 


स्वच्छता का दिया संदेश



सीकर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर , वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तत्वाधान में  डीएलएड ग्रुप शिविर के प्रशिक्षणार्थियों, मरुधर ओपन रोवर क्रू के रोवर

स्काउट व इको क्लब सदस्यों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट ने बताया कि डीएलएड के  स्काउट प्रशिक्षण ग्रुप शिविर के संभागियों ने ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर से बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट ने हरी जल्दी दिखाकर जन जागरूकता रैली को रवाना किया। प्रशिक्षणार्थियो ने हर्ष पहाड़ पर भ्रमण कर श्रमदान किया। वहां चारों ओर बिखरे  कचरे व पॉलिथीन की थैलियां एकत्रित करके आम जन एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया। लालोलाव बालाजी मंदिर दर्शन कर प्रवेश द्वार से स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण,  का संदेश दिया इस अवसर पर मुरलीधर शर्मा, देवीलाल जाट, रामप्रसाद भास्कर, मनीष कुमावत पीतांबर , लखन रोवर सहित 100से अधिक स्काउट गाइड सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने