श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में एक दिवसीय ‘माई भारत पोर्टल’ शिविर आयोजित

 श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में एक दिवसीय ‘माई भारत पोर्टल’ शिविर आयोजित



लक्ष्मणगढ़, 19 अगस्त 2026। श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय ‘माई भारत पोर्टल पंजीकरण एवं प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.एस. नाथावत के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री घनश्याम वर्मा ने किया।


शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं का भी माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया। शिविर के दौरान कुल 625 स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया।


कार्यक्रम में सीकर जिला समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ. अमरचंद कुमावत ने माई भारत पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता एवं उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पंजीकृत विद्यार्थियों को पोर्टल के उपयोग, विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता तथा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया।


इस अवसर पर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा एवं राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ से प्राप्त वार्षिक राष्ट्रीय सेवा योजना कैलेंडर में वर्णित विभिन्न कार्यक्रमों को माई भारत पोर्टल पर इवेंट के रूप में पंजीकृत किया गया तथा विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।


शिविर के उपरांत विद्यार्थियों को माई भारत पोर्टल के माध्यम से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही आयोजित कार्यक्रम की गतिविधियों के फोटोग्राफ माई भारत पोर्टल पर अपलोड करने तथा महाविद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।


शिविर के सफल आयोजन एवं पंजीकरण प्रक्रिया में महाविद्यालय के श्री अखिलेश त्रिपाठी, श्री मनीष देव मील एवं श्री पवन कुमार मीणा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न युवा गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने