माननीय न्यायालय ने दिए अवैध निर्माण को सीज करने के आदेश
आयुक्त ओम कसेरा एवं उपायुक्त पवन मीणा तत्काल करावे माननीय न्यायालय आदेशों की पालना
न्यायालय आदेशों की पालना
जनहित वाद के मध्य नजर अवैध निर्माण 1504, चौकड़ी विश्वेश्वर जी जयपुर के अवैध निर्माण को मूलवाद के निस्तारण तक सील बंद किए जाने के आदेश नगर निगम को दिए कार्रवाई बाबत
जयपुर नगर निगम किशनपोल जोन क्षेत्राधिकार के चौकड़ी विश्वेश्वर जी में अवैध रूप से तामीर हुए मकान नंबर 1504 डागा हाउस, सौथली वालों का रास्ता, चौकड़ी विश्वेश्वर जी, चौड़ा रास्ता जयपुर में अवैध निर्माण कर्ता शुभम अग्रवाल व अन्य द्वारा आवासीय भवन को तोड़कर जयपुर नगर निगम की मिली भगत से गैरकानूनी अवैध व्यावसायिक निर्माण तमिरकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर दी गई थी जिसको लेकर स्थानीय रहवासियों सहित रहवासी राजेश सिंह सोलंकी द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष जनहित वाद दायर किया जनहित वाद के मध्य नजर माननीय न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 3 जयपुर महानगर द्वितीय के पीठासीन अधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 7.8.2026 को वादी के वाद में अस्थाई निषेधाज्ञा पर आदेश जारी करते हुए अपने आदेशों में स्पष्ट रूप से जयपुर नगर निगम को आदेश दिए हैं कि प्रार्थी संख्या 2 व 3 प्रार्थी संख्या 1 द्वारा भवन संख्या 1504 डागा हाउस, सोतली वालों का रास्ता, चौकड़ी विश्वेश्वर जी वार्ड नंबर 73 चौड़ा रास्ता जयपुर में तोड़कर बनाए गए अवैध मंजिल दर मंजिल व्यावसायिक परिसर को मूलवाद के निस्तारण तक सील बंद करें साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अप्रार्थी संख्या 2 व 3 अन्य विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। यह आदेश दिनांक 7.8. 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा खुले न्यायालय में या आदेश सुनाया गया न्यायालय में मौजूद प्रार्थी के अधिवक्ता एवं अप्रार्थी के अधिवक्ता सहित नगर निगम के अधिवक्ता मौजूद रहे वादी की ओर से पैरवी की अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जयदीप सिंह, विक्रम सिंह, सिद्धार्थ, राजीव शर्मा द्वारा व अप्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सर्वेश सारास्वत व जयपुर नगर निगम की और से निगम अधिवक्ता पीयूष अग्रवाल द्वारा पैरवी की गई जिसको नगर निगम ने खारिज करते हुए प्रार्थी के पक्ष में मामला मानते हुए जनहित वाद के मध्य नजर अवैध निर्माण को सीजर किए जाने के आदेश जारी किए।
