हृदय रुक जाने पर सीपीआर से जिंदा किया जा सकता है- महावीर गुर्जर
स्काउट आवासीय विद्यालय खुडी में सी पी आर का प्रदर्शन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वदान में स्काउट आवासीय विद्यालय खुड़ी बड़ी ,लक्ष्मणगढ़ में आयोजित राज्य पुरस्कार स्काउट प्रशिक्षण शिविर के दौरान पायनियरिंग प्रोजेक्ट अनुमान लगाना व दिशाओं के ज्ञान करवाने, मैपिंग, प्राथमिक सहायता, अनुमान लगाना , आंदोलन का इतिहास,सहित अनेक विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ श्री जैन सीपीआर सेंटर सीकर की ओर से एंबुलेंस मैंन बैज के लिए सीपीआर कृत्रिम स्वसन क्रिया प्रदान करने का प्रशिक्षण श्री महावीर प्रसाद गुर्जर प्रशिक्षक जैन सीपीआर सेंटर सीकर एवं अभिषेक स्वामी ने प्रशिक्षण प्रदान किया । सीपीआर लोगों को जिंदा करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महावीर प्रसाद गुर्जर ने कहा कि कृत्रिम शोषण क्रिया सीपीआर देने पर व्यक्ति को जिंदा किया जा सकता है इसलिए सीपीआर देते समय अनावश्यक रूप से समय गवाना नहीं चाहिए ।प्रशिक्षण के बाद जांच ली गई और श्री जैन सीपीआर केंद्र की ओर से प्रमाण पत्र भी जारी किए गए ।इस अवसर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, गणेश प्रसाद गुर्जर सीओ स्काउट एवं संस्था प्रधान स्काउट आवासीय विद्यालय खुडी,राम अवतार शर्मा सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट जगदीश प्रसाद शर्मा ,
श्रीचंद्र नायक स्काउट गाइड प्रशिक्षण संबंधित विशेष जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर 100 से ज्यादा स्काउट सदस्य उपस्थित रहें।
