*पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरजीत पोशवाल निवासी खाड़ा थाना सरुंड, जिला कोटपूतली-बहरोड़ और मोहित उर्फ पाण्ड्या निवासी डाबला थाना क्षेत्र के रूप में बताई गई है।
पुलिस के अनुसार सुरजीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि उसने पिस्टल मोहित से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
