छात्रावृति के बारे में विस्तार से बताया


राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा मे आज दिनांक 7 अगस्त को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से पधारे श्री पवन पाराशर तथा संदीप निर्मल जी द्वारा महाविद्यालय की छात्र छात्राओं को अजीम प्रेमजी द्वारा दी जा रही छात्रावृति के बारे में विस्तार से बताया


जिसके अंतर्गत फाउंडेशन द्वारा दसवीं तथा बारहवीं कक्षा सरकारी स्कुल से पढने तथा महाविद्यालय स्तर पर रेगुलर प्रवेश पाने वाली छात्राओं को लगातार तीन वर्ष तक 30,000 रूपये प्रतिवर्ष छात्रवृति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसके लिए फार्म भरते समय आधार कार्ड, अध्ययन प्रमा णपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकॉउंट की पासबुक की फोटो आदि की आवश्यकता होगी 

गत वर्ष फाउंडेशन द्वारा 18 छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की गई थी जो इस वर्ष अधिक दिए जाने की संभावना है कार्यक्रम में लगभग सवा सौ छात्राओं ने उत्साह पूर्वक जानकारी प्राप्त की 

अजीम प्रेमजी द्वारा अपनी आय का लगभग 80% राशि विभिन्न सेवा तथा प्रोत्साहन राशि के रूप में सराहनीय कार्य किया जा रहा है. जिसे छात्रों को दिए जाने की भी आगामी योजनाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने