पुरस्कार पाकर खिले चेहरे* ।

 *पुरस्कार पाकर खिले चेहरे* ।           


 राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के ट्रुप आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय कोलीड़ा में आज स्काउट ,गाइड ,कब ,बुलबुल के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  स्काउट मास्टर व सहायक सचिव अलिताब धोबी ने बताया कि आज विद्यालय में सत्र 2025 -26 के कब, बुलबुल, चतुर्थ चरण एवं हीरक पंख तथा स्काउट ,गाइड के टोली नायक, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान और राज्य पुरस्कार के प्रमाण पत्रों का वितरण  किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री सुल्तान सिंह मील ने की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड  अनुशासन में रहने वाले विद्यार्थी हैं और उनके अनुशासन से अन्य विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह आंदोलन एक महत्वपूर्ण आंदोलन है और इससे प्रत्येक विद्यार्थी को जुड़कर अपने आप को अनुशासन में रखकर  सफल बनने का प्रयास करना चाहिए ।इस अवसर पर मनफूल सिंह, राजकुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार मील, राकेश कुमार ,संदीप डमोलिया, भंवर कंवर, सीता देवी, नेहा ,अंशु ,प्रियंका जाखड़ सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी तथा स्काउट ,गाइड ,कब ,बुलबुल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने